UNICEF के बारे में तो आप सभी ने जरूर ही सुना होगा। इसके साथ ही आप इसके बारे में ये भी जानते होंगे एक विश्वव्यापी संस्था है जो कि पूरी दुनिया मे काम करता है।
लेकिन अगर बात की जाए UNICEF के Full form की तथा इससे जुड़ी अन्य important बातों की तो बहुत कम लोगो को ही UNICEF से जुड़ी ज्यादा बातें पता होंगी।
इसीलिए आज के इस Post में हम आपको ना सिर्फ़ UNICEF full form बताने वाले हैं बल्कि इससे जुड़ी अन्य important बाते भी बताने वाले हैं। इस क्रम में आइये सबसे पहले जानते हैं कि UNICEF का फुलफॉर्म क्या होता है?
UNICEF full form in Hindi

UNICEF का फुलफॉर्म – United Nations International Children’s Emergency Fund
UNICEF in Hindi – यूनाइटेड नेशन्स इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स इमरजेंसी फंड
UNICEF की स्थापना
United Nations General Assembly के द्वारा 11 दिसम्बर 1946 को की गयी थी। इसी वज़ह से पूरी दुनिया मे 11 दिसम्बर को UNICEF Day के रुप में मनाया जाता है।
UNICEF क्यों शुरू हुई?
World War II की वज़ह से अनाथ और बेसहारा हुए बच्चों को भोजन तथा स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ही UNICEF की स्थापना की गयी थी। लेकिन इस समय UNICEF पूरी दुनिया के बच्चों के स्वास्थ की देखभाल के लिए जाना जाता है।
UNICEF की स्थापना करने का श्रेय Ludwik Rajchman को जाता है। Ludwik ही UNICEF के पहले Chairman के रूप में भी जाने जाते है जो कि 1946 में UNICEF के चेयरमैन बनाये गए थे।
UNICEF और WHO के काम
इस समय UNICEF तथा WHO (World Health Organization) मिलकर एक साथ बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कैम्पेन चलाता है।
बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा तथा उनके देखभाल के लिए किए गए प्रयासों के कारण UNICEF को 1965 में शान्ति के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
इस समय UNICEF पूरी दुनिया के लगभग 190 देशों में बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। UNICEF बच्चों के कल्याण के लिए सभी काम जैसे कि उन्हें भोजन उपलब्ध करवाना, प्रत्येक बच्चे को शिक्षा उपलब्ध करवाना तथा बच्चों के हितों की रक्षा करने का काम भी करता है।
इंडिया में UNICEF की शुरुआत
इंडिया मे UNICEF ने 1995 में काम करना शुरू किया था। UNICEF की मदद से साल 2016 तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख बच्चे फ़िर से स्कूल की दहलीज़ पर कदम रख सके। इसके साथ ही UNICEF 49 से अधिक देशों में HIV/AIDS की रोकथाम के लिए भी लगातार काम कर रहा है।
UNICEF पोस्ट पर हमारी राय
इस में हम ने जाना UNICEF क्या है, कब शुरू हुई, क्या काम करती है और UNICEF full form in Hindi।