RPM Full Form – क्या है RPM का मतलब?

दोस्तों अपने अगर ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि अक्सर बाइक, कार के स्पीडोमीटर पर या फ़िर DVD, CD की प्लेट पर RPM लिखा रहता है। क्या आप इस RPM का मतलब जानते हैं? हमे पूरा विश्वास है कि आपमें से बहुत से लोग इस RPM का सही मतलब नहीं जानते होंगे।

तो दोस्तों अगर आप भी इस RPM का सही मतलब नहीं जानते तो आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको RPM full form और RPM का सही मतलब बताने के साथ ही इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण Information भी देने वाले हैं।

Contents

RPM full form in Hindi

RPM का फुलफॉर्म – Revolutions per Minute

RPM in Hindi – रिवोल्यूशन पर मिनट

अगर इसके मतलब को हिन्दी में समझने का प्रयास करें तो इसका हिन्दी में मतलब होगा “प्रति मिनट चक्कर”.

ये किसी वस्तु के किसी Axis के चारों तरफ़ चक्कर लगाने की गति को मापनें की इकाई है। किसी कार या बाइक का पहिया एक मिनट में जितने चक्कर लगाता है उसे ही RPM यानी कि राउंड पर मिनट कहा जाता है। RPM किसी वस्तु की Circular Motion को मापनें की Unit है। गाड़ियों में लगे Tachometer गाड़ी के चलने की गति RPM में ही मापते हैं।

गाड़ियों की Speed दर्शाने के साथ RPM का Use किसी Fix Axis के प्रति वृत्तीय गति को भी दर्शाने के लिए किया जाता है। जैसे कि DVD कैसेट का DVD Player में Rotate करने की गति भी RPM से दर्शाया जाता है।

RPM और speed का तालमेल

किसी भी चीज़ का RPM जितना अधिक होगा उसके घूमनें की गति उतनी ही अधिक होगीं। जैसे किसी गाड़ी का इंजन जितने अधिक RPM से गति करता है वो गाड़ी उतनी ही तेज़ स्पीड से चलती नज़र आती है। वाहनों में लगे Tachometer का काम इंजन का RPM मापना ही होता है। Tachometer किसी भी इंजन के RPM को प्रति 1000 में प्रदर्शित करता है।

COMPUTER में RPM का मतलब

ठीक इसी तरह आपने अगर ध्यान दिया हो तो देखा होगा कि किसी Computer का Hard Drive की क्षमता भी RPM में दर्शायी जा सकती है। जिस Hard Drive का RPM अधिक होगा वो अधिक तेज़ी से काम करेगा तथा जिसका Hard Drive कम गति से Move करेगा वो कम गति से काम करेगा। अधिक RPM रखने वाला Hard Drive अधिक स्पीड से Data Transfer करनें में सक्षम होगा।

RPM पोस्ट पर हमारी राय

इस पोस्ट में हम ने जाना RPM क्या है, Speed और RPM में क्या तालमेल है और RMP full form in Hindi के बारे में.