FIFA का नाम सुन के हम सभी के दिमाग़ में तुरन्त ही फुटबॉल का ख़्याल आ जाता है। आप सभी फुटबॉल तो जरूर ही देखते होंगे। फुटबॉल के महाकुम्भ के नाम से मशहूर FIFA के बारे में भी आपने जरूर ही सुना होगा।
लेकिन अगर बात की जाए FIFA के फुलफॉर्म की, तो बहुत कम लोगो को ही इसका फुलफॉर्म पता होता है।
इसीलिए दोस्तों आज हम आपको जा सिर्फ़ FIFA का फुलफॉर्म बताने वाले हैं बल्कि इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें भी बताने वाले हैं।
इस क्रम में आइये सबसे पहले जानते हैं कि FIFA का फुलफॉर्म क्या होता है?
FIFA full form in Hindi
FIFA का फुलफॉर्म – Federation International de Football Association.
FIFA का ये फुलफॉर्म French Language में है।
FIFA का अंग्रेजी भाषा मे फुलफॉर्म है- International Federation of Association Footbaal
FIFA in Hindi – इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल
दरअसल FIFA एक संस्था है जो कि फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट कराने की ज़िम्मेदारी उठाती है।
FIFA साल 1930 से फुटबॉल के Men’s टीम के Worldcup का आयोजन करा रहा है। वहीं साल 1991 में FIFA ने Women फुटबॉल टीम का भी विश्वकप कराना शुरू किया।
दोस्तों FIFA के फुलफॉर्म तो हमने जान लिया अब आइये थोड़ा इसी History के बारे में भी जान लेते हैं।
History of FIFA –
FIFA की स्थापना 1904 में हुई थी। FIFA की स्थापना का उद्देश्य बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, स्वीडन तथा जर्मनी आदि देशों के बीच फुटबॉल के सबसे बड़े Tournament का आयोजन कराना था।
इसका मुख्यालय ज़्यूरिक शहर में बनाया गया है। शुरुआत में चंद देशों की सदस्यता के साथ शुरू हुआ FIFA के आज 211 सदस्य देश है। इसकी Official भाषा अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच तथा स्पेनिश है।
फुटबॉल के खेल में लगातार नई टीमों के जुड़ने की वजह से साल 1904 में एक ऐसी Body की आवश्यकता महसूस हुई जो कि इस खेल के सभी बड़े Tournament का आयोजन निष्पक्ष रूप से करवा सके।
इसीलिए साल 1904 में FIFA की स्थापना की गई। चूकिं इसके नाम को French भाषा मे रख गया क्योंकि इसकी स्थापना करने वाले देशों में France सबसे प्रभावी देश था।
FIFA के president
FIFA के सबसे पहले President का नाम Robert Guerin था, जो कि 1904 से 1906 तक FIFA के President बने रहे। FIFA द्वारा फुटबॉल का पहला Tournament सन 1908 के लन्दन ओलंपिक में कराया गया था। वहीं फुटबॉल के पहले विश्वकप का आयोजन भी FIFA द्वारा सन 1930 मोंटेवीडियो, उरुग्वे में कराया गया था।
FIFA की council
FIFA का संचालन 37 लोगो की एक Council द्वारा किया जाता है। इसमें 1 President, 8 Vice President तथा कुल 28 सदस्य शामिल है। इस Council का नेतृत्व FIFA के President करते हैं। इन्ही लोगो की सहमति से FIFA के सभी बड़े फ़ैसले लिए जाते हैं। इन्ही 37 लोगो की कमेटी ये भी Decide करती है कि FIFA के विश्वकप का आयोजन किस देश मे होगा।
FIFA के काम
यहाँ पर अपको ये भी बता दे कि FIFA सिर्फ़ फ़ुटबॉल के अन्तर्राष्ट्रीय Tournaments कराने का काम करता है। इसके अतिरिक्त इसका फ़ुटबॉल के Rule आदि तय करने में कोई भी हाथ नहीं होता है। इसका निर्माण सिर्फ़ इस खेल के Tournament का आयोजन कराने के लिए किया गया है।
FIFA पोस्ट पर हमारी राय
दोस्तों, फुटबॉल दुनिया का सबसे ज़्यादा पसन्द किया जाने वाला खेल है।
इसके साथ ही फुटबॉल एक ऐसे खेल के रूप में जाना जाता है जिसके खिलाड़ियों को अन्य खेलों खिलाड़ियों की तुलना में सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है।
हालाँकि हमारे देश भारत में फुटबॉल का क्रेज़ काफ़ी कम रहा है। क्रिकेट की तुलना में लोग यहाँ फुटबॉल काफ़ी कम पसन्द करते हैं लेकिन अब धीरे-धीरे युवाओं में फुटबॉल का भी जबरदस्त क्रेज़ देखने को मिल रहा है।
इस पोस्ट में हम ने जाना FIFA क्या है, कब शुरू हुआ, क्या काम करती है है और FIFA form in Hindi के बारे में।