DAV Full Form – DAV College का क्या मतलब है?

दोस्तों आप सभी नें DAV College के बारें में जरूर सुना होगा। आप या फिर आपके जानने वाले में से बहुत से लोगों ने DAV स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई भी की होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस DAV का फुलफॉर्म क्या होता है। अगर नहीं जानते तो आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको ना सिर्फ़ DAV full form बताएंगे बल्कि इसस जुड़े और भी Information देंगे।

इस क्रम में आइये सबसे पहले जानते हैं कि DAV का फुलफॉर्म क्या होता है?

Contents

DAV full form in Hindi

DAV का फुल फॉर्म – Dayanand Anglo Vaidik

DAV meaning in Hindi – दयानन्द एंग्लो वैदिक

DAV क्या है?

दरअसल DAV एक गैर सरकारी संगठन है जो की Education पर काम करता है। इस Organization के भारत सहित दुनिया भर में 900 स्कूल तथा 75 कॉलेज और एक यूनिवर्सिटी भी है। इस Organization को महर्षि दयानन्द सरस्वती के आदर्शों से प्रभावित होकर बनाया गया है, इसीलिए इसका नाम DAV यानी कि दयानन्द एंग्लो वैदिक रखा गया।

DAV की शुरुआत

DAV Organization की स्थापना 1 जून 1886 को की गयी थी। इसके संस्थापक महात्मा हंसराज थे, जिन्होंने इसे महर्षि दयानन्द सरस्वती से प्रभावित होकर शुरू किया था। उन्होंने इसकी शुरुआत सबसे पहले लाहौर में की थी। आज के समय में ये भारत का सबसे बड़ा CBSE बोर्ड वाले स्कूलों का Organization बन चुका है। CBSE Board के साथ ही ये ICSE Board तथ अन्य स्थानीय Board में भी स्कूलों का संचालन करता है।

DAV का ऑफिस कहाँ है?

इसका मुख्यालय New Delhi में है तथा इस समय इसकी President का नाम पूनम सूरी है। DAV की संस्था भारत सहित नेपाल, सिंगापुर, मॉरीशस, फ़िजी आदि देशों में भी अपने स्कूल चलाती है। DAV स्कूल हिंदी अंग्रेजी के साथ ही अन्य कई स्थानीय भाषाओं में भी पढ़ाई करवाती है। इस संस्था में इस समय लगभग 69,000 कर्मचारी काम करते हैं।

DAV कैसे काम काम करता है?

DAV Organization इस समय भारत का सबसे बड़ा स्कूल Organization माना जाता है। पिछले 10 सालों से CBSE Board में Topper देनें का रिकॉर्ड भी अकेले इसी Organization के स्कूल के पास है। इसके स्कूलों में English Language एक Compulsory भाषा है लेकिन इसके साथ ही Students को हिन्दी, संस्कृत या फ़िर कोई एक स्थानीय भाषा भी सीखनी होती है। इस Organization के लगभग 69,000 कर्मचारी मिलकर हर साल लगभग 20 लाख से भी ज्यादा Students को Education देते हैं।

DAV पोस्ट पर हमारी राय

DAV एक ऐसी संस्था है जो कि Primary Level के स्कूल से लेकर कॉलेज तथा Unviersity तल के संचालन करती है। इसके Medical College, Engineering College, Mnagement College Law College तथा एक University भी है। DAV University पंजाब के जालंधर ज़िलें में स्थित है। इस University को भारत में सबसे बड़े कॉलेज और स्कूल के चेन का राष्ट्रीय Award भी मिल चुका है।
इस पोस्ट में हम ने जाना DAV क्या है, DAV कैसे काम करता, इसके ऑफिस, शुरुआत और DAV full form in Hindi के बारे में. हमे comment में बताये की आपको ये पोस्ट कैसी लगी. कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.