C/O Full form – C/O का क्या मतलब है?

अक्सर आपने किसी Letter या फ़िर किसी लिफ़ाफे में, जहाँ पर किसी का Address लिखा होता है वहाँ पर C/O लिखा देखा होगा।
आप सभी नें C/O के लिखे होने पर जरूर ध्यान दिया होगा लेकिन अगर बात की जाए C/O के मतलब की तो बहुत कम लोगो को ही इस C/O का मतलब पता होता है।

ऐसे में अगर आपको भी C/O का मतलब नहीं पता तो आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको इस C/O का मतलब हिन्दी मे बताने वाले हैं।
इस क्रम में आइये सबसे पहले जानते हैं कि C/O का फुलफॉर्म क्या होता है?

Contents

C/O full full form in Hindi

C/O का फुलफॉर्म – Care Of.

C/O meaning in Hindi – केयर ऑफ़

अगर इसके हिन्दी Meaning को समझने का प्रयास करें तो C/O का हिन्दी मे मतलब हुआ ‘के पास’ या फ़िर ‘के वास्ते’
हमनें C/O का मतलब हिन्दी तथा English Langusge में तो जान लिया, अब आइए इसी क्रम में ये भी जान लेते हैं कि C/O का Use कहाँ और कब किया जाता है।

Use Of C/O –

दोस्तों C/O का Use अक्सर Letter भेजते समय Address लिखने के लिए किया जाता है। C/O का प्रयोग तब किया जाता है जब आप किसी ऐसी नयी ज़गह पर रह रहे हो जो कि आपका Permanent Address नहीं है।

ऐसे में आप तक कोई पत्र पहुँचाने के लिए आपको किसी ऐसे व्यक्ति या Landmark का नाम देना होगा जिसे वहाँ अधिकतर लोग जानते हों।
ऐसी स्थिति में आप आने Address में C/O के साथ उस व्यक्ति या Landmark का नाम लिख देते हैं। अब जब भी आपके Postman को आपका कोई Letter मिलेगा तो वो उसी C/O में लिखे नाम की मदद से आप तक आपका Letter पहुँचा देता है।

अक्सर लोग C/O यानी कि Care Of के आगे किसी ऐसे Landmark का नाम लिख देते हैं जो कि आपके घर के बिल्कुल पास में होता है तथा काफ़ी लोग उसे जानते हैं।
इसके साथ ही अगर आप किसी नए ज़गह ओर किसी के घर के Rent पर रह रहे होते हैं तो ऐसी स्थिति में भी आपको अपने Address में C/O के साथ अपने मकान मालिक का नाम लिखना पड़ता है।

आपके ऐसा करने से जब भी आपका कोई Letter या कोई important कागज़ Post द्वारा आएगा तो वो आपके मकान मालिक तक आसानी से पहुँच जाएगा क्योंकि वो वहाँ का Local व्यक्ति है और उस Area का Postman उसे अच्छे से जानता है।

एक बार अगर आपका Letter आपके मकान मालिक तक पहुँच जाता है तो वो आप तक भी आसानी से पहुँच जाएगा।
इसके साथ ही अक्सर जब लोगो को Address के रूप में अपने Office का पता देना होता है तो वहाँ ओर भी Care Of लिखकर ही Address दे देते हैं। यहाँ पर Care Of के साथ Office का नाम या फिर उस Office के Boss का नाम दे दिया जाता है।

C/O पोस्ट पर हमारी राय

इस पोस्ट में हम ने जाना C/O क्या है, कहाँ इस्तेमाल होता है, क्या फायदे है और C/O form in Hindi के बारे में।