दोस्तों आप सभी ने सीआईडी के बारे में जरूर ही सुना होगा। अगर नहीं सुना तो हम आपको याद दिला दें कि आपने टीवी पर आने वाले CID प्रोग्राम को तो जरूर ही देखा होगा। इस प्रोग्राम में CID के अधिकारी क्राइम संबधी मामलों की जाँच करते हुए दिखाए जाते थे। तो दोस्तों क्या आप इस CID का पूरा नाम यानी कि इसके फुलफॉर्म को जानते हैं। अगर नहीं जानते यो आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको ना सिर्फ़ CID full form बताएंगे बल्कि इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण Information भी आपको देने वाले हैं।
इस क्रम में आइये सबसे पहले जान लेते हैं कि CID का फुलफॉर्म क्या होता है?
CID full form in Hindi
CID का फुलफॉर्म – Crime Investigation Department
CID in Hindi – क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट
CID का हिन्दी भाषा में ‘अपराध जाँच विभाग’ भी कहा जाता है।
CID की शुरुआत
CID की स्थापना सन 1902 में ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी। ब्रिटिश सरकार ने CID की स्थापना देश में कानून तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए की थी। आपको यहाँ पर ये भी बता दे कि CID राज्य सरकार के आधीन काम करने वाला डिपार्टमेंट हैं। किसी भी राज्य में मर्डर, किडनैपिंग, दंगा,डकैती तथा चोरी आदि के गम्भीर मामलों के जाँच की ज़िम्मेदारी CID के पास ही होती है।
इसके साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखना तथा प्रदेश का सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का दायित्व भी CID को निभाना होता है।
दोस्तो अब आइये यहाँ पर ये भी जान लेते हैं कि CID का चयन किस प्रकार से किया जाता है?
CID का चयन –
अगर बात की जाए CID के ऑफिसरों के चयन प्रक्रिया की तो हम आपको यहाँ पर बता दें कि सरकार CID के ऑफ़िसर के चयन के लिए Particular कोई Exam नहीं करवाती है। प्रत्येक राज्य के पुलिस विभाग में से ही तेज़ तर्रार अधिकारियों को ही CID की टीम में शामिल किया जाता है। CID में काम करने वाले ऑफ़िसर की कोई यूनिफॉर्म नहीं निर्धारित की गई है। ये साधारण कपड़ो में ही अपनी Duty करते हैं। CID का काम बेहद ख़ुफ़िया होता है इसलिए इनके लिए कोई यूनिफॉर्म नहीं निर्धारित की गयी है।
दोस्तों CID के अधिकारी की Job काफ़ी सम्मानित मानी जाती हैं। इस वज़ह से बहुत से लोग ख़ुद को CID के अधिकारी के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन CID ऑफिसर बनना इतना आसान नहीं है। इसके लिए आपको काफ़ी मेहनती होने के साथ ही साहसी भी बनना पड़ेगा। इसी क्रम में आइये अब ये जान लेते हैं कि आप किस तरह से एक CID ऑफिसर बन सकते हैं।
CID कैसे बनें –
CID ऑफिसर बनने के लिए आपको Special किसी Exam को पास करनें की आवश्यकता नहीं है। बल्कि CID बनने के लिए आपको सबसे पहले राज्य पुलिस में भर्ती होना पड़ेगा। एक पुलिस अधिकारी के रूप में आपको अपनी Duty काफ़ी ईमानदारी के साथ करनें के साथ ही अपनी साहस तथा तेज़ तर्रार काम का परिचय देना होगा। जब आप एक तेज़ तर्रार पुलिस ऑफ़िसर के रूप में काम करते हैं तो ख़ुद-बख़ुद CID की टीम आपको एक अधिकारी के रूप में अपने खेमें में शामिल कर लेती है।
CID पोस्ट पर हमारी राय
इस पोस्ट में हम ने जाना CID क्या है इसके काम और CID full form in Hindi. हमे comment में बताये की आपको ये पोस्ट कैसी लगी. कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.
सीखो सिखाओ, India को digital बनाओ