दोस्तों आप सभी ने BBA के Course के बारे में कभी ना कभी तो जरूर सुना होगा। इसके साथ ही आप में से बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने यह कोर्स किया भी होगा। लेकिन अगर बात करें BBA के फुल फॉर्म तथा इससे जुड़े अन्य सभी जानकारियों की तो बहुत कम लोगों को ही इसका फुल फॉर्म और इसके बारे में अन्य जानकारियां होती है। इसीलिए आज हम आपको ना सिर्फ BBA Full form बताने वाले हैं बल्कि इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे कि इस कोर्स के लिए Eligibility, Course Duration तथा इस कोर्स को करने के बाद मिलने वाली Job Opportunity के बारे में भी बताने वाले हैं।
इस क्रम में आइए सबसे पहले जान लेते हैं कि BBA का फुल फॉर्म क्या होता है?
BBA full form in Hindi
BBA का फुलफॉर्म – Bachelor of Business Administration
BBA in Hindi – बैचलर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन
BBA course की duration
BBA एक Undergraduate Course है जिसकी अवधि 3 या 4 वर्ष की होती है। साधारणतः भारत में BBA के कोर्स की अवधि 3 वर्ष की ही होती है। यह एक Commerce की Field से जुड़ा हुआ कोर्स है। अगर बात करें BBA के इतिहास की तो इस कोर्स की शुरुआत सर्वप्रथम अमेरिका में हुई थी, इसके बाद धीरे-धीरे यह Course दुनिया के अन्य देशों में भी शुरू हो गया। वर्तमान समय में Commerce के Field में BBA एक बेहतरीन कोर्स के रूप में जाना जाता है। BBA की डिग्री लेने के बाद Students विभिन्न संस्थाओं में Job करने के साथ ही, अगर चाहे तो MBA अथवा अन्य कोई Master की डिग्री की भी पढ़ाई कर सकते हैं।
दोस्तों BBA के बारे में हमने इतना तो जान लिया कि यह कॉमर्स के फील्ड से जुड़ा एक Undergraduate Course है तथा इसकी अवधि 3 साल की होती है। इस क्रम में अब आइए यह भी जान लेते हैं कि इस कोर्स को करने के लिए Minimum Eligibility क्या होती है तथा आप इस कोर्स में Admission किस प्रकार से ले सकते हैं?
BBA के Course में Admission के लिए Eligibility
BBA के कोर्स में Admission के लिए आपका न्यूनतम कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके बाद ही आप BBA में Admission ले सकते हैं। बहुत से संस्थानों में BBA के कोर्स में Admission के लिए Entrance Exam भी कराए जाते हैं वहीं बहुत से ऐसे संस्थान भी हैं जहां पर आप जाकर Direct ही BBA के कोर्स में Admission ले सकते हैं। साधारणतः BBA में Admission लेने के लिए आपका कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12 पास होना आवश्यक है। वहीं अगर बात करें BBA के कोर्स की Fee की तो अलग अलग संस्थानों द्वारा इसके लिए अलग अलग फीस निर्धारित की गई है। साधारणतः Private संस्थानों में बीवी के कोर्स की फीस एक लाख से 3 लाख रुपये के बीच होती है, वहीं सरकारी संस्थानों में इसकी फीस काफी कम है।
दोस्तों अब आइये जान लेते हैं कि आपके पास BBA का Course करने के बाद कौन-कौन सी Opportunity हो सकती है।
BBA course के बाद future scope
BBA का Course करने के बाद आप विभिन्न सरकारी अथवा Private बैंकों में Job करनें के साथ ही विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं में भी नौकरी कर सकते हैं। भारत में BBA करनें के बाद आप किसी Private Company में काम करते हुए शुरुआत में 15-20 हज़ार आसानी से कमा सकते हैं। वही इस Field में Experience बढ़ने के बाद आप किसी भी Company से 80-90,000 तक कि नौकरी पा सकते हैं। वहीं BBA करनें का बाद आप MBA की भी डिग्री ले सकते हैं। MBA करनें के बाद इस Field में Job की संभावनाएं भी बढ़ जाती है तथा Salary भी अच्छी मिलती है।
BBA पोस्ट पर हमारी राय
दोस्तों BBA उन युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बैंकिंग तथा Marketing के Field में अपना करियर बनाना चाहते हैं। BBA के लिए आपको भारत में हज़ारो College मिल जाएंगे लेकिन हम आपको यही सलाह देंगे कि आप इस Course में Admission लेने के लिए किसी अच्छे College का ही चुनाव करें। ताकि Course को करनें के बाद आपको नौकरी के लिए परेशान ना होना पड़े। अच्छे College में तो BBA के Course करनें के बाद Students को Campus Placement से ही Job मिल जाती है।
इस पोस्ट में हम ने जाना BBA course क्या है इसकी duration और BBA full form in Hindi. हमे comment में बताये की आपको ये पोस्ट कैसी लगी. कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.
सीखो सिखाओ, India को digital बनाओ