AYUSH Meaning in Hindi – Ayush का मतलब क्या है?

‘AYUSH’ इस शब्द को आपने कभी ना कभी तो जरूर ही सुना होगा।

भारत में इस नाम से एक Ministry भी है जिसे की ‘आयुष मंत्रालय’ कहा जाता है। लेकिन आयुष मंत्रालय के अंग्रेजी Spelling ‘AYUSH’ का एक फुलफॉर्म भी होता है।

AYUSH के इस फुलफोर्म को बहुत कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में अगर आपको भी AYUSH का फुलफॉर्म नहीं पता हैं तो आप बिल्कुल परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको ना सिर्फ़ ‘AYUSH meaning in Hindi बताएंगे बल्कि इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बाते भी बताने वाले हैं।

इस क्रम में आइये सबसे पहले जानते हैं कि AYUSH का meaning क्या होता है?

Contents

AYUSH meaning in Hindi

AYUSH का फुलफॉर्म – Ayurveda, Yoga and Naturopathy, Unani, Siddha, Homeopathy.

AYUSH in Hindi – आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होमियोपैथी.

इसका एक मंत्रालय भी है जिसे की AYUSH मंत्रालय कहा जाता है। इस मंत्रालय को बंनाने के उद्देश्य चिकित्सा के Traditional तरीकों को बढ़ावा देना है। आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध तथा होमियोपैथी आदि चिकित्सा के सभी पारंपरिक तरीक़े भारत मे प्राचीन समय से ही प्रयोग होते आ रहे है।

पुराने समय मे लोग जब बीमार पड़ते थे तो वो इन्ही तरीकों से खुद का इलाज़ करते थे। लेकिन बाद में एलोपैथी जिसे की English Medicine भी कहा जाता है, के आ जाने के बाद लोगो का झुकाव चिकित्सा की इस पद्धति की तरफ़ ज्यादा हो गया।

अब अधिकतर लोग बीमार होने पर एलोपैथी दवाओं का ही सहारा लेकर ठीक होने का प्रयास करते हैं। इस वज़ह से भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति धीरे-धीरे गुम होती जा रही।

इसी वज़ह से भारत सरकार द्वारा साल 2003 में AYUSH मंत्रालय की शुरुआत की गयी। ताकि लोगो का एक बार फ़िर से भारत के इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति की तरफ़ रुझान बढ़ सके।

AYUSH मंत्रालय भारत के ‘परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय’ के आधीन काम करता था। परिवार और स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय की स्थापना साल 1995 में की गई थी। इज़के बाद साल 2003 में इसी मंत्रालय द्वारा ‘AYUSH’ विभाग का नाम दिया गया।

साल 2009में AYUSH मंत्रालय ने अपना प्रभावी रूप हासिल किया और इसके लिए एक अलग़ मंत्रालय का गठन किया गया।तब से ये मंत्रालय स्वतंत्र रूप से भारत में प्राचीन चिकित्सा पद्धति को बढाने में लगा हुआ है।

वर्तमान समय में इस मंत्रालय के मंत्री का नाम श्रीपद नाइक है। उन्ही के देखरेख में AYUSH मंत्रालय का सभी कार्य होता है।

AYUSH पोस्ट पर हमारी राय

AYUSH मंत्रालय का काम ना सिर्फ़ लोगो को भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति के तरफ़ आकर्षित करना है बल्कि इस क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ावा देना भी होता है। ये मंत्रालय हमेशा आयुर्वेद, यूनानी पद्धति तथा होमियोपैथी की मदद से जर तरह के रोगों के उपचार के लिए शोध कार्य करवाता रहता है।

इस पोस्ट में हम ने जाना की AYUSH क्या है और AYUSH meaning in Hindi के बारे में.