Science Meaning in Hindi – साइंस क्या है?

आपने न्यूटन की कहानी जरूर पढ़ी होगी। पेड़ से टूटकर न्यूटन के आगे सेब गिरा तो थ्योरी आफ ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण के बारे में लोगों को बता दिया। सारी चीजें अपनी जगह छोड़ने के बाद नीचे की ओर ही क्यों आती है। सामान्य रूप से उसने समझ लिया कि पृथ्वी में सभी वस्तुओं को अपनी ओर खींचने की शक्ति है।

यही विज्ञान था। यानी किसी भी ज्ञान तो देख-परखकर उसकी व्याख्या करना, उसे स्पष्ट करना और तथ्यों के आधार पर उसे साबित करना। अपनी बात पुख्ता करने से पहले उसे तथ्यों को सिलसिलेवार पेश किया जाता है।

ज्यादार लोग विज्ञान की पढ़ाई करते हैं, लेकिन यह नहीं बता पाते कि विज्ञान यानी science है क्या? Science meaning in Hindi से लेकर इस जैसे मजेदार टापिक के विभिन्न पहलुओं से हम आपको यहां रूबरू कराएंगे-

यह है science meaning in Hindi –

Science meaning in Hindi

दरअसल, science शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा एक शब्द Skientiaसे हुई है। इसका मतलब है ज्ञान। तो science से मतलब भी ज्ञान या जानकारी होती है। लेकिन यह ऐसा ज्ञान है, जिसे अरेंज्‍ड मैनर यानी व्यवस्थित तरीके से उस पर पर्याप्त प्रैक्टिक्ल कर, सारी फाइंडिंग को तथ्यों के साथ पेश किया जाता है।

इंसान की तरक्की सीधे-सीधे विज्ञान से जुड़ी है। मसलन-हवाई जहाज बनने से पहले चिड़ियों की तरह उड़ने की परिकल्पना करना। उसके लिए जरूरी जानकारी जुटाना। फिर प्रैक्टिकल करना। फिर फाइंडिंग को सिलसिलेवार पेश करना और फिर हवाई जहाज बनने की राह प्रशस्त करना।

ऐसा नहीं है कि इंसान एक ही प्रैक्टिकल से कामयाबी की मंजिल तक पहुंचता है। जो सिद्व है, वह विज्ञान है। विज्ञान ही सही मंजिल तक पहुंचने की राह दिखाता है। यह विज्ञान को समझने के बाद ही इंसान आज चंद्रमा, मंगल ग्रह पर पहुंच पाया है ।

चीजों को समझना आसान बनाता है Science

विज्ञान ने ही इंसान के लिए चीजों को समझना आसान बनाया है। मसलन पहले लोग सूरज को भगवान का दर्जा देते हैं। लेकिन बाद में विज्ञान ने बताया कि यह एक आग का गोला है, जो हीलियम और हाइड्रोजन से बना है। इसी तरह पहले बर्फ गिरने, बारिश होने के पीछे ईश्वर की इच्छा बताया जाता था।

विज्ञान ने बताया कि यह सब पानी की विभिन्न अवस्‍थाएं हैं। मौसम जुड़ी घटनाओं, तापमान के बढ़ने-गिरने से इनमें आने वाले परिवर्तन सब विज्ञान ने समझाए हैं। कुल मिलाकर विज्ञान ने रहस्यों को खोलकर लोगों के सामने रख दिया है।

Mysteries in Science

विज्ञान ने मानव जन्म को लेकर कई थ्योरी दी हैं। एक मनुष्य के क्रमिक विकास को बताती है। जन्म के बाद चार्ल्स डार्विन सर्वाइवल आफ द फिटेस्ट की बात करते हैं। इसी तरह स्टीफन हाकिंग की बिग बैंग थ्योरी भी है। जिसमें एक ऊर्जा पिंड के प्रफुस्टन के बाद मानव जीवन के सामने आने की बात कही गई।

लेकिन मृत्यु को लेकर रहस्य आज भी कायम है। कुछ पुनर्जन्म की बात पर भरोसा करते हैं, कुछ इसे निरर्थक मानते हैं। कोई नहीं जानता कि मरने के बाद इंसान का क्या होता है। विज्ञान ही एक दिन इन सवालों के भी जवाब देगा। बायोलाजी यानी जीव विज्ञान, केमिस्ट्री यानी रसायन विज्ञान और फिजिक्स यानी भौतिकी में बंटे विज्ञान के बगैर हमारा जीवन अधूरा है।