MNC Full Form – MNC का क्या मतलब है?

दोस्तों आप सभी नें ‘MNC’ इस शब्द के बारे में जरूर ही सुना होगा। आपने अक्सर लोगो को ये कहते सुना होगा कि ‘मैं एक MNC Company में काम करता हूँ’। किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कहने पर बहुत से लोग तो इसका मतलब समझ जाते हैं वही बहुत से लोग उनके द्वारा कहे गए ‘MNC Company’ के शब्द को नहीं समझ पाते।

तो दोस्तों अगर आपको भी MNC का फुलफॉर्म नहीं पता तथा आप ये नहीं जानते कि MNC Company का मतलब क्या होता है, तो आज हम आपको MNC full form बताने के साथ ही MNC Company का पूरा मतलब भी बताने वाले हैं।

इस क्रम में आइये सबसे पहले जान लेते हैं कि MNC का फुलफॉर्म क्या होता है?

MNC full form in Hindi

MNC का फुल फॉर्म – Multi National Company

MNC meaning in Hindi

मल्टी नेशनल कम्पनी

इसे हिन्दी में बहुराष्ट्रीय संगठन भी कहा जाता है। MNC Company का मतलब उन कम्पनियों से होता है जो कि एक देश से अधिक देशों में काम करती है। MNC Company की एक ख़ास बात ये होती है कि इन कंपनियों का Branch तो लगभग हर देश में होता है लेकिन इन कंपनियों का Head Office इनके ही देश में होता है।

दुनिया मे बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो कि MNC Company के तौर पर जानी जाती हैं। ये कंपनियां सफ़लतापूर्वक दुनिया के कई देशों में अपने व्यापार को चलाती हैं। दुनिया की कुछ शीर्ष MNC कम्पनियों के नाम है- Coca-Cola, Samsung, TCS, Infosys, Hyundai, Microsoft, KFC आदि। इन सभी कम्पनियों के Branch दुनिया भर के देश में मौजूद है।

MNC’s के फायदे

MNC Company खुद के देश की अर्थव्यवस्था सुधारनें के साथ ही ये जिस-जिस देश में काम करती हैं वहाँ की भी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाती है। एक MNC Company का Turn Over या फ़िर यूँ कहें कि इन कंपनियों की कमाई काफ़ी ज़्यादा होती है। कई बार तो इनकम्पनियों की सालाना Income किसी देश की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा होती है।

चूँकि MNC कंपनियां अपने Product या Service को एक से अधिक देश में ले जाकर बेचती हैं इस वज़ह से ये दो देशों के आन्तरिक रिश्तों को भी सुधारनें का काम करती हैं। इसके साथ ही जब किसी विकसित देश कोई कम्पनी अपने किसी प्रॉडक्ट को बेचने के लिए किसी पिछड़े हुए अथवा विकासशील देश में पहुँचती है तो इससे उस देश के नागरिकों को भी रोजगार मिलता है। इसके साथ ही उस देश की अर्थव्यवस्था में भी सुधार होता है।

MNC’s कंपनी में सैलरी

वहीं दूसरी तरफ़ चूँकि MNC Company कई देशों में काम करती है तथा इन कम्पनियों की सालाना Income भी अच्छी ख़ासी होती है तो इसलिए इन कंपनियों में काम करने वाले लोगों की Sallery भी अच्छी होती हैं। इसके साथ ही ये कंपनियां अपने लिए सिर्फ़ योग्य कर्मचारियों का ही चयन करती हैं। जिससे इन कंपनियों में नौकरी पाना कई बार थोड़ा मुश्किल भी होता है।

MNC पोस्ट पर हमारी राय

अंत मे दोस्तों आइये आपको भारत की कुछ ऐसी कंपनियों के नाम बताते है जो कि दुनिया के कई देशों में काम करती हैं। इन्हें भारतीय MNC Company भी कह सकते हैं।

  • ONG
  • Bajaj
  • Tata Group
  • Wipro
  • HCL
  • Infosys
  • Amul
  • Godrej
  • TCS
  • Mahindra Group

इस पोस्ट में हम ने जाना MNC क्या है, MNC company के फायदे और MNC full form in Hindi के बारे में.