IG Full Form in Hindi – IG कैसे बने और IG के काम की जानकारी

पुलिस विभाग में IG का पद एक बेहद सम्मानजनक और बड़ा माना जाता है। IG के बारे में ये बात हम सभी जानतें है कि IG Police Department से जुड़ा हुआ पद है। लेकिन अगर बात करें IG के फुलफॉर्म तथा इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों की तो बहुत कम लोगो को ही IG के बारे में पूरी जानकारी होती है।

ऐसे में अगर आप भी IG full form in Hindi तथा साथ ही साथ ये भी जानना चाहते हैं कि IG कैसे बनते है? IG की Salary कितनी होती है? तथा IG का काम क्या होता है? तो आप बिल्कुल पपरेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको ना सिर्फ़ IG की Salary बतानें वाले हैं बल्कि इससे जुड़ी अन्य सभी जानकारी आपको देने वाले हैं।

इस क्रम में आइये सबसे पहले जान लेते हैं कि IG का फुलफॉर्म क्या होता है?

IG full form in Hindi – इज

IG full form

IG का फुलफॉर्म – Inspector General of Police

IG in Hindi – इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस

IG पुलिस विभाग का एक 2 स्टार का Officer होता है। IG का पद पुलिस विभाग में सिर्फ DGP (Deputy General Of Police) तथा Additional DGP से छोटा होता है। एक IG का पद DIG (Deputy IG) से तुरन्त बाद का होता है।

IG पोस्ट की शुरुआत

भारत मे IG पद की शुरुआत सन 1861 में अंग्रेज सरकार द्वारा की गई थी। 1861 में अंग्रेज द्वारा बनाये गए Indian Council Act के अनुसार IG उस समय के पुलिस Department का सबसे बड़ा अधिकारी माना जाता था।

IG के काम क्या है?

आज के समय मे IG का पद सिर्फ DGP और ADGP के पद से छोटा होता है। IG किसी ज़िलें मे सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी होता है। एक IG का कार्य ज़िलें मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही Crime, Smuggling को रोकना तथा महिलाओ और बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करना होता है।

दोस्तो अब आइये जान लेतें है कि IG कैसे बना जाता है।

IG कैसे बने?

यहाँ पर आपको सबसे पहले बता दे कि पुलिस विभाग के जितने भी शीर्ष पद होते है उसे आप Direct किसी Exam के through नहीं हासिल कर सकते हैं। इन शीर्ष पदों पर Promote होकर ही पहुँच सकते हैं।

IG बनने के लिए आपको सबसे पहले UPSC द्वारा संचालित IPS के Exam को पास करना होगा। इस Exam को पास करने के बाद जब आप IPS की Rank के अधिकारी बन जाते है तो आप वहाँ से धीरे- धीरे अपने प्रदर्शन के अनुसार Promote होकर IG बन सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप प्रत्येक राज्य के PCS ( Public Commission Service) लोकसेवा आयोग द्वारा संचालित Exam में को पास कर के राज्य पुलिस में अधिकारी बन सकते हैं। अगर आप इस Exam को पास कर के SP या SSP बन जाते है तो भी आप धीरे-धीरे Promote होकर के IG बन सकते हैं।

जरूरी नहीं कि पुलिस विभाग में काम करने वाला हर अधिकारी IG के पद तक पहुँच सके। बेहद शीर्ष इस पद पर पहुँचने के लिए आपका Police Officer के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन होना चाहिए। तभी आप प्रमोशन पाकर IG बन सकते हैं।

IG की सैलेरी कितनी होती है?

अगर बात की जाए IG की सैलरी की एक IG की सैलरी 70,000 से 1 00,000 रुपए तक होती है। वहीं सरकार द्वारा IG को रहने के लिए मुफ़्त बँगला, गाड़ी और घर मे काम करने के लिए Servant की भी व्यवस्था की जाती है।

दोस्तों एक IG का पद बेहद ज़िम्मेदारी वाला और महत्वपूर्ण होता है। इस पद की जितनी धाक और इज़्ज़त होती है उससे कई गुना ज्यादा मेहनत और परिश्रम इस पद को पाने के लिए करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप भी IG बनना चाहते हैं तो आपको ना सिर्फ़ पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी बल्कि एक Officer के रूप में भी अपना काम बेहद ईमानदारी और ज़िम्मेदारी के साथ करना होगा। तभी आप IG बन सकते हैं।

IG पोस्ट पर हमारी राय

दोस्तों आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा यहाँ पर IG से संबंधित दी गयी सभी जानकारी इज कैसे बने और IG full form in Hindi पसन्द आयी होगी। अगर आपके पास इससे जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और सलाह हो तो हमें Comment कर के जरूर बताएं।

इसके साथ ही आप इस Article को अपने दोस्तों तथा जानने वाले लोगो के साथ Share करना ना भुलें।