ETC full form – Et Cetera
फर्ज कीजिये आपको फूलों के बारे में किसी को बताना हो। बताने के लिए करीब सौ से ज्यादा बिंदु हों। ऐसे में आपके लिए यह संभव नहीं तो मुश्किल जरूर है कि आप उन सभी सौ बिंदुओं के बारे में बता सकें। ऐसे में आप खास-खास बिंदु चुनते हैं। और उनके बारे में लोगों को बताकर पीछे ETC लगाकर अपनी बात खत्म कर देते हैं।
कई लोग हिंदी में वगैरह-वगैरह भी प्रयुक्त करते हैं। लेकिन अंग्रेजी में तो ETC ही लगाना होता है। आज हम आपको ETC full form in Hindi बताएंगे ही, यह भी बताएंगे कि किस तरह यह तीन अक्षरों से मिलकर बना शब्द लिखने और बोलने में बड़े-बड़े वाक्यों की सिरदर्दी से बचाता है।
ETC full form in Hindi

ETC की फुल फार्म – Et Cetera
ETC in Hindi – एट्सेट्रा.
ग्रीक यानी Latin भाषा की बात करें तो उसमें ETC मतलब और तथा cetera का मतलब बची हुई चीजें होता है। यानी जब बातों, चीजों की लिस्ट बहुत लंबी हो और सब नाम साथ लेना या बताना संभव न हो, तब खास-खास नाम लेकर वाक्य के आगे ETC लगा उसे समाप्त कर दिया जाता है।
ETC का example
इसे आप एक उदाहरण से समझिए। राहुल अपनी डाइट के बारे में अपने मित्र को बताना चाहता है। वह बताना चाहता है कि वह रोज लिक्विड यानी द्रव की डाइट लेता है। ऐसे में अगर वह एक-एक चीज का नाम बताएगा तो यह लंबा हो जाएगा मसलन-दूध, सूप, छाछ, पानी, लस्सी, जूस। लेकिन अगर वह ETC का प्रयोग करता है तो उसका यह वाक्य छोटा हो जाता है। मसलन वह कह सकता है कि वह वह लिक्विड डाइट मसलन जूस, सूप ETC लेता है।
इससे बताने वाले को भी आसानी होती है और समझने वाला भी बात को आसानी से समझ जाता है। लेकिन यह ETC उस वक्त निश्चित रूप से काम नहीं आने वाला, अगर किसी को उसे अपनी नियत डाइट के बारे में बताना है। मसलन अगर वह अपनी मित्र को यह बताना चाहता है कि वह सुबह दूध, दोपहर को छाछ, शाम को जूस और रात को सूप लेता है तो फिर उसे अपनी पूरी बात निर्धारित डाइट के साथ बतानी होगी। यहां ETC का कोई यूज नहीं होगा।
ये भी जाने –
ETC का मतलब क्या नहीं है?
कुछ लोग ETC का मतलब extra से लगाते हैं यानी अतिरिक्त। लेकिन यह सही नहीं है। Extra वहां प्रयोग होता है, जहां अतिरिक्त कुछ शामिल हो। इसे ऐसे समझ सकते हैं। उदाहरण के लिए-राहुल को हर महीने 20 हजार वेतन मिलता है। राहुल को इस महीने दो हजार रुपये और बढ़ाकर 22 हजार रुपये मिले हैं तो वह इसे कहेगा उसे extra यानी अतिरिक्त वेतन मिला है। अगर वहां ETC का प्रयोग करता है तो वह गलत होगा।
आजकल ETC का इस्तेमाल
ETC शब्द का इस्तेमाल इन दिनों बहुतायत में होता है। युवा खास तौर पर इस शब्द को धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। और हो भी क्यों न। यह वक्त की बचत भी है और इससे काम भी आसान होता है।
ये भी जाने –
ETC पोस्ट पर हमारी राय
इस पोस्ट में हम ने जाना की ETC क्या है, कहाँ इस्तेमाल करे और ETC full form In Hindi. हमे comment में बताये की आपको ये पोस्ट कैसी लगी. कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.