DJ full form – Disk Jockey
ऐसा शायद ही कोई हो, जो पार्टी में न गया हो या जाता न हो। पार्टी में रिमिक्स गानों पर नाचना कईयों का शौक भी होता है। शादी हो, कोई समारोह हो या यूं ही मस्ती के लिए। डीजे पर थिरकना सभी को पसंद होता है। इससे मूड तो फ्रेश हो ही जाता है साथ ही सेहत को भी फायदा होता है। खास तौर पर शरीर में चुस्ती-फुर्ती भरने में यह बड़ा फायदेमंद होता है।
डीजे पर व्यक्ति अपनी पसंद से गाने लगवाकर पूरी तरह से इंज्वाय कर सकता है। आइए आज हम आपको बताएंगे कि DJ full form in Hindi, डीजे का मतलब क्या है? एक डीजे का काम क्या है?
DJ full form in Hindi

DJ की फुल फार्म – Disk Jockey
DJ in Hindi – डिस्क जॉकी होती है।
हिंदी इसे डिस्क या रिकार्ड योजक भी कहते हैं।
DJ के काम क्या है?
Dj शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग में लाया जाता है, जो पार्टी, पब या डिस्को क्लब में मौजूद लोगों के लिए गाने बजाता है। अमूमन एक डिस्क जॉकी आमतौर पर लोकप्रिय पार्टी के गाने बजाता है। इसके अलावा वह एडिशनल म्यूजिक के साथ ही म्यूजिक मिक्स भी करता है। कभी-कभी यह भी होता है कि DJ किसी गाने को नए और एडिशनल म्यूजिक के साथ पूरी तरह बदल देता है।
ये भी जाने –
एक पार्टी में बजाए जाने वाले गानों पर सारा कंट्रोल DJ के ही हाथों में ही होता है। बहुत से लोग स्पीकर या गाने की मिक्सिंग को ही DJ से जोड़कर देखते हैं, जो कि गलत है।
रेडियो जॉकी का क्रेज
रेडियो जॉकी का इन दिनों बड़ा क्रेज है। कुछ रेडियो जॉकी यानी आरजे तो अपने प्रोग्राम पेश करने के अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं। मसलन खुराफाती नितिन, आरजे साइमा आदि। एफएम, इंटरनेट रेडियो स्टेशन पर प्रसारित गीतों को आरजे अपने ही अंदाज में पेश करते हैं। श्रोता अपनी पसंद के आरजे का कार्यक्रम बड़े चाव से सुनते हैं। 92.7 एफएम, एफएम गोल्ड, रेडियो मिर्ची जैसे न जाने कितने एफएम चैनल हैं, जो श्रोताओं को संगीत के रस में डुबाए रहते हैं।
नए युवाओं में भी एफएम बनने का क्रेज इन दिनों खूब है। करियर के लिहाज से भी वह क्षेत्र में जाना पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए प्रेजेंटेशन का अंदाज, म्यूजिक में रुचि जैसे बेसिक स्किल बेहद जरूरी हैं। कई फिल्मों में भी आरजे का रोल बखूबी देखने को मिला है।
क्लब जॉकी भी कम नहीं
क्लब जॉकी भी कम नहीं हैं। यही क्लब जॉकी पार्टी में म्यूजिक और रिमिक्स म्यूजिक को अपनी स्टाइल में पेश करते हैं। वह पार्टी हाल, क्लब या पब में दर्शकों के मूड के मुताबिक गाने को Mix करते हैं। यह ऐसे गाने होते हैं, जो यहां मौजूद लोगों को नाचने-गाने, झूमने पर मजबूर कर दें। इसके लिए जरूरी बस यही है कि क्लब जॉकी को म्यूजिक की समझ, मिक्सिंग की तकनीक का बखूबी ज्ञान हो। कई लोग अपने शौक और कई लोग अपनी जरूरत के मुताबिक पार्ट टाइम भी क्लब जॉकी के रूप में सेवाएं क्लबों, पबों में देते हैं।
ये भी जाने –
इस पोस्ट पर हमारी राय
यह हमने DJ के काम, ज़िम्मेदारिया और दज फुल फॉर्म बताई है. हमे comment में बताए की आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी? कोई सवाल हो तो ज़रूर पूछे.