BE Full Form in Hindi – BE कोर्स की जानकारी

BE कोर्स के बारे में आप सभी ने जरूर ही सुना होगा। इसके साथ ही हममें से बहुत से लोग इसके बारे में ये भी जानते होंगे कि BE एक इंजीनियरिंग के Field से जुड़ा हुआ कोर्स है। लेकिन अगर बात की जाए BE के फुलफॉर्म की तो बहुत कम लोगों को ही पता होगा की BE का फुलफॉर्म क्या होता है।

आइये सबसे पहले जानते हैं कि BE का फुलफॉर्म क्या होता है?

Contents

BE full form in Hindi

BE का full form हिंदी में

BE का फुलफॉर्म – Bachelor of Engineering

BE course meaning in Hindi – बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग

BE एक ऐसी डिग्री है जो कि Engineering के Field में दी जाने वाली सबसे पहली Undergraduate Degree के रूप में जानी जाती है। इसे B.E. अथवा B.Eng. अथवा B.A.I भी कहा जाता है। ये डिग्री किसी Student को 4 या 5 साल की पढ़ाई के बाद दिया जाता है।

अक्सर लोग BE तथा B.tech को Same कोर्स समझने की भूल कर बैठते हैं। उन्हें लगता है कि BE यानी कि Bachelor Of Engineering तथा B.Tech यानी कि Bachelor Of Technology दोनों ही एक बराबर डिग्री है, बस इन दोनों में नाम का फ़र्क है। लेकिन आपको यहाँ पर बता दे कि BE तथा B.Tech दोनों ही एक अलग कोर्स है। आइये जानते हैं कि B.Tech तथा BE में क्या फर्क होता है?

BE तथा B.Tech में अन्तर?

BE तथा B.Tech दोनों ही Engineering के Field में Graduate की डिग्री है। इन दोनों ही कोर्स में सिर्फ़ Syllabus का अन्तर है। BE के कोर्स में Student को Engineering के Field की सभी Theoretical चीज़ों को पढ़ाया जाता है। यानी कि इसमें Student को सिर्फ़ क़िताब की Knowledge पर ज़्यादा Focus करने के लिए कहा जाता है।

वहीं दूसरी तरफ़ B.Tech में Student को Theory से ज़्यादा Practical Knowledge देने पर ज़ोर दिया जाता है। B.Tech में Student की Skill Develop करने का काम किया जाता है वहीं BE में Student को सिर्फ़ Theory की जानकारी दी जाती है।

इसी वज़ह से आज के समय मे लोग BE की तुलना में B.Tech करने पर ज़्यादा ज़ोर देते हैं।

BE में Admission कैसे लें?

BE में Admission लेने के लिए आपको लगभग वहीं Process Follow करना होगा जो कि हमें B.Tech में Admission लेने के लिए करना पड़ता है।

आपको BE में Admission लेने के लिए सबसे पहले तो 12th पास होना पड़ेगा। Math, Physics तथा Chemistry के विषय से 12th पास करने के बाद ही आप BE में Admission के लिए Eligible होते हैं।

12th पास करने के बाद आपको BE में Admission लेने के लिए इसके Entrance Exam को Qualify करना होगा। BE के Course के लिए IIT तथा NIT कॉलेज में Admission के लिए आपको JEE का Exam पास करना होगा। इस JEE के Exam में आये Marks के अनुसार ही आपकी Rank निर्धारित होती है तथा इस Rank के आधार पर ही आप विभिन्न IIT तथा NIT कॉलेज में Admission पा सकते हैं।

वहीं भारत के प्रत्येक State द्वारा भी राज्य के Government Engineering College के BE कोर्स में Admission के लिए Entrance Exam कराया जाता है।

आप State Level के इस Entrance Exam को पास करके भी प्रदेश स्तर के विभिन्न सरकारी College में Admission पा सकते है। इसके साथ ही आप इन Entrance Exams में आये अपने Rank के अनुसार विभिन्न Private College से भी BE का कोर्स कर सकते हैं।

Opportunities After BE –

BE की डिग्री लेने के बाद आप विभिन्न सरकारी अथवा Private Companies में Job के लिए Apply कर सकते हैं। विभिन्न Government Department में BE की डिग्री रखने वाले Candidate के लिए Assistant Engineer तथा Engineer आदि की Vacancy आती है। जिसके लिए आपको Competition Clear करना होगा।

वहीं अगर बात करे विभिन्न Private कम्पनियों की तो आप यहाँ पर शुरुआत में 15,000 से 20,000 रुपये तक कि नौकरी आसानी से पा सकते हैं। वहीं आपके Talent तथा Experience के अनुसार आप 2-4 सालों में एक अच्छी Salary उठा सकते हैं।

BE करने के बाद आपके पास Job करने के साथ ही इस Field में Master की डिग्री लेने की भी Opportunity होती है। आप BE के बाद चाहे तो M.Tech तथा उसके बाद चाहें तो PhD की डिग्री भी हासिल कर सकते हैं।

BE के बाद M.Tech करने के लिए आपको GATE का Exam पास करना होता है। हम आपको GATE Exam के बारे के पहले भी बता चुके हैं। अतः अधिक जानकारी के लिए आप हमारे उस Article को पढ़ सकते हैं।

BE पोस्ट पर हमारी राय

BE इंजीनियरिंग के Field की एक पुरानी डिग्री है। लोग काफ़ी वर्षों से इसे करते आ रहे है। अभी भी ना तो इस कोर्स का Craze कम हुआ है और ना ही इसका स्कोप।

ऐसे में अगर आप भी BE की डिग्री हासिल करना चाहते हैं तो आपको हमारी यही सलाह होगी कि आप इसके लिए किसी अच्छे College का चुनाव करें। किसी भी College में Admission लेने से पहले आप उसके बारे में अच्छी तरह जाँच पड़ताल जरूर कर लें। ताकि बाद में आपको नौकरी के समय कोई परेशानी ना हो।